प्रदेश में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल
0
आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के होंगे तबादले
भोपाल। प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभावित है। इस फेरबदल में बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के प्रभावित होने की संभावना है।
प्रदेश सरकार में शीघ्र ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी कर चुकी है। लंबे समय से लंबित भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की तबादला सूची अब कभी भी जारी हो सकती है। इसके साथ ही, बड़ी संख्या में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले भी संभावित हैं। सूत्रों के अनुसार, यदि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के बीच समन्वय बना रहा, तो अगले एक पखवाड़े में सरकार का अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। अधिकारियों की तबादला सूची मई की शुरुआत में जारी होनी थी, लेकिन भारत-पाक सीमा पर तनाव और आपात स्थिति के चलते इसे टाल दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियों ने भी इस प्रक्रिया में देरी की। अब यह सूची कभी भी जारी की जा सकती है।
लंबे समय से अटकी है आईपीएस की तबादला सूची
वहीं, आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची पिछले चार महीनों से लंबित है। यह सूची जनवरी में जारी होनी थी, जब मुख्यमंत्री जापान दौरे पर गए थे। लेकिन जीआईएस आयोजन और अन्य व्यस्तताओं के चलते तबादला प्रक्रिया टलती रही। इस दौरान कुछ व्यक्तिगत तबादले जरूर किए गए, पर व्यापक स्तर पर फेरबदल नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रस्तावित सूची के अनुसार, कई अधिकारियों को मैदानी पदों से हटाया जा सकता है। इस पर पहले भी कई बार बैठकें हो चुकी हैं। अब एक अंतिम बैठक जल्द ही होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद यह सूची जारी हो सकती है।