संगठन सृजन अभियान के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
भोपाल। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश के लिए 11 नए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी की है।
धीरज गुर्जर, डेनिश अबरार, दिव्या मदेरणा, इंदिरा मीणा, डॉ. रागिनी नायक, मुकेश भाकर, मनीष यादव, अमित सुभाषराव झनक, रवि बहादुर, रघुवेंद्र कुमार सिंह और गुरुदयाल सिंह बंजार एआईसीसी ने पर्यवेक्षक बनाया हैं। प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हुई है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस ने इस साल को ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के रूप में समर्पित किया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का दौरा लगभग 7 घंटे का होगा, जिसमें वे विभिन्न बैठकों के माध्यम से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
नेताओं को सौंपी तैयारियों की जिम्मेदारी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आ रहे हैं। राहुल गांधी भोपाल में सृजन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की हाई लेवल बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बैठक में सभी नेताओं को तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी दी गई है।
