न्यायालय परिसर में प्रतिमा की स्थापना की मांग को लेकर सपा देगी धरना
0
भोपाल। ग्वालियर न्यायालय परिसर में अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश 9 जून को धरना देगी। पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में बादशाह सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश उपस्थित रहेंगे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा मोहन यादव ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को जो विरोध मनुवादी मानसिकता के तहत किया जा रहा है, वह न केवल भारतीय संविधान और बाबा साहब के सम्मान का अपमान है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समता, बंधुता और लोकतंत्र की मूल आत्मा पर सीधा हमला है। यह विरोध संविधान को कमजोर करने और पीढ़ियों की मेहनत से खड़ी की गई संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करने का प्रयास है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने इस विषय पर स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा कि यदि भारत के सर्वोच्च न्यायालय परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जा सकती है, तो ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में क्यों नहीं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्यायालय के इस स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक उस आदेश का पालन नहीं किया गया है। डा यादव ने बताया कि न्यायालय परिसर में डा अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना को लेकर पार्टी द्वारा ग्वालियर में 9 जून को धरना दिया जाएगा।