शिक्षकों को मिलेगा समयमान-वेतनमान, तैयार किया प्रस्ताव
भोपाल। प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षकों को जल्द ही चौथा समयमान-वेतनमान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव आ सकता है। जिसके बाद शिक्षकों को तीन हजार से सात हजार तक का फायदा होगा।
प्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों को चौथा समयमान वेतनमान का लाभ मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी संक्षेपिका तैयार कर कैबिनेट मंजूरी के लिए मुख्य सचिव कार्यालय को भेज दी है। इससे पहले सामान्य प्रशासन, वित्त और स्कूल शिक्षा विभाग ने भी हरी झंडी दे दी थी। बीते विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह लाभ देने की घोषणा की थी। कई विभागों में चौथा समयमान-वेतनमान लागू हो चुका है, लेकिन शिक्षक अब तक वंचित रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को क्रमोन्नति का हवाला देकर इससे वंचित कर दिया था। अब शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद शिक्षकों की तनख्वाह में तीन से सात हजार तक बढ़ोतरी होगी।
किस श्रेणी में कितना होगा लाभ
पद शिक्षक (संख्या) फायदा (रुपए)
प्राथमिक 40,000 3,000
माध्यमिक 52,000 3,000 – 4,500
सहायक 20,000 4,000 – 5,000
उच्च श्रेणी 10,000 5,000 – 7,000
प्राध्यापक 10,000 6,000 – 7,000
