महिला सम्मेलन की व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगी महिला कार्यकर्ता
0
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने जा रहे महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब किसी बड़े राजनीतिक आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। भाजपा की करीब एक हजार महिला कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालेंगी। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला भोपाल आगमन होगा, जिससे यह कार्यक्रम और भी अधिक राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
जंबूरी मैदान पर होने वाले इस महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, विश्वास सारंग, मेयर मालती राय सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए महिलाओं को केंद्र में रखकर व्यापक तैयारियों की रूपरेखा तय की। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी ष्शर्मा ने बताया कि भाजपा ने भोपाल के 31 मंडलों से 35-35 सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की है। इनमें बूथ स्तर से लेकर मंडल समिति, पार्षद और अन्य पदों पर कार्यरत महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं ट्रैफिक, मंच संचालन, भोजन, पेयजल, पास व्यवस्था, स्वागत और बैठक जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मेलन पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में करेंगे। सम्मेलन में दो लाख महिलाएं शामिल होंगी, विशेषकर वे महिलाएं जिन्होंने स्वरोजगार और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी इन महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे।