केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह 25 से करेंगे पदयात्रा
0
भोपाल। पांव-पांव वाले भैया के नाम से पहचान बना चुके केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और सभी पात्र लोगों को उनका लाभ मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए 25 मई से मध्य प्रदेश के अपने विदिशा लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को गति देगी। बयान में कहा गया है कि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री प्रतिदिन 20-25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर हिस्से को छूएंगे। यात्रा सप्ताह में दो से तीन दिन चलेगी और बाद में चौहान देश के अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी पदयात्रा करने पहुंचेंगे। यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यात्रा के दौरान चौहान गांव में रात्रि विश्राम करेंगे और लोगों को कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में बताएंगे तथा उनके प्रभाव का मूल्यांकन भी करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से वे ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारेंगे। बयान में कहा गया है कि विदिशा के बाद अन्य संसदीय क्षेत्रों में भी इसी तरह की पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी, ताकि पूरे क्षेत्र में विकास का नया इतिहास लिखा जा सके।
गौरतलब है कि इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में साल 1991 में पदयात्रा निकाली थी और पूरा संसदीय क्षेत्र नाप डाला था। तब उनका नाम ’पांव-पांव वाले भैया’ पड़ गया था।