ऑपरेशन सिंदूर को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठी मांग
0
भोपाल। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल करने के फैसले के बाद अब मध्य प्रदेश से भी ऑपरेशन सिंदूर को स्कूलों के सिलेबस में शामिल करने की मांग उठने लगी है।
भाजपा के विधायक और सांसद के अलावा कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने भी स्कूल सिलेबस में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने की बात का समर्थन किया है। भोपाल के बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही, इस पर कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने भी मांग का जायज ठहराया, पर साथ ही सरकार एक कटाक्ष रूपी सवाल किया। भोपाल सांसद ने कहा है कि पीढ़ी परिवर्तन के समय ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल करने से आगे आने वाली पीढ़ी को पता चलेगा किस प्रकार से देश की सेवा ने वीर सैनिकों ने हिंदुस्तान की रक्षा की ओर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि हमारे भारत के सैनिकों का धन्यवाद किया जा रहा है। वहीं हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस मांग का समर्थन किया और कहा कि हमारी सेवा ने स्वदेशी योजना से स्वदेशी हथियारों से दुश्मन की कब्र में आतंकवादियों की आखिरी कील ठोक दी है, ऑपरेशन सिंदूर ही नहीं सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।