वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता पर एफआईआर
भोपाल। भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ पर एफआईआर दर्ज की गई है। मनोहर लाल धाकड़ के हाइवे वाले वीडियो पर संज्ञान लेते हुए भानपुरा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 285, 3 (5) में केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो में मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थित में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो इतना अभद्र है कि, उसे दिखा पाना या उसके बारे में बताना भी संभव नहीं है। महिला कौन है अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
मनोहरलाल धाकड़, मंदसौर नगर निगम के वार्ड 8 से भाजपा समर्थित सदस्य के पति हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थित में दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिस गाड़ी से भाजपा नेता उतरते नज़र आ रहे हैं। वह भी उन्हीं के नाम पर रजिस्टर है। इस मामले से भाजपा पल्ला झाड़ते नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि, मनोहरलाल प्राथमिक सदस्य नहीं है। वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भाजपा से जुड़े हैं। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।
मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि, “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच करने पर वीडियो दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे थाना भानपुरा क्षेत्रांतर्गत होना पाया गया। उक्त वायरल वीडियो के संबंध में थाना भानपुरा पर धारा 296, 285, 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचनाधीन हैं।
