र्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा इनाम
0
कैबिनेट बैठक में पांच शहरों में मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण बनाने का लिया फैसला
भोपाल। सरकार ने आज प्रदेश में राहगीर योजना शुरू करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रूपए का ईनाम देने की योजना है। वहीं सरकार ने प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला हुआ है।
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वें जयंती वर्ष पर उनके आदर्शो और मूल्यों को समर्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक आज इंदौर में राजवाड़ा के दरबार हॉल में हुई। बैठक में सरकार ने एक नई ‘राहगीर योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत यदि कोई राहगीर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे 25 हजार की सम्मान राशि दी जाएगी। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को मदद के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार ने राज्य के पांच प्रमुख शहरों इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के सुनियोजित और समग्र विकास के लिए मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण गठित करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। इस नए प्राधिकरण के चेयरमैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। ये प्राधिकरण शहरों के व्यवस्थित विकास में सहयोग करेगा। दो संस्थाओं के बीच में गैप भरने का काम भी करेगा। बैठक में मध्यप्रदेश मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 (एक्ट) को मंजूरी दी है। इसके तहत इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी बनाई जाएगी।
क्या है राहगीर योजना?
यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन-ऑवर“ (पहले 1 घंटे) के भीतर अस्पताल पहुंचाता है और घायल की जान बच जाती है, तो उस मददगार को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह पुरस्कार राशि पहले 5 हजार थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। घायल को सीधे अस्पताल पहुंचाने पर अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी जाएगी और इसकी एक प्रति उस नागरिक को भी सौंपी जाएगी। पुलिस कलेक्टर को भी इस संबंध में पत्र लिखेगी और इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा मददगार के बैंक खाते में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रशिक्षण कार्यक्रम
बैठक में प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रशिक्षण कार्यकम योजना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी। इसमें युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। योजना में जरूरतमंद व्यक्ति बैंक ब्याज में एक हजार रुपए प्रतिवर्ष छूट के साथ पूरे जीवनकाल के लिए अधिकतम 10 हजार रूपये प्रति व्यक्ति ऋण के ब्याज पर छूट प्राप्त कर सकेगा। प्रतिवर्ष योजना पर लगभग 100 करोड़ रूपए का व्यय किया जाएगा।
कामकाजी महिलाओं के लिए वीमेन होस्टर निर्माण की स्वीकृति
प्रदेश में महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर को बढ़ाने, बेहतर वातावरण प्रदान करने और महिलाओं के कामकाजी जीवन को आसान बनाने के लिए प्रदेश के 4 औद्योगिक क्षेत्र में 249 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से वर्किंग वीमेन हॉस्टल के निर्माण की स्वीकृति दी है। विक्रम उद्योगपुरी जिला उज्जैन, पीथमपुर सेक्टर-1 एवं 2 जिला धार, मालनपुर घिरौंगी (भिंड) एवं मंडीदीप (रायसेन) में कामकाजी महिला छात्रावासों अन्तर्गत कुल 26 हॉस्टलों और भवनों का निर्माण किया जायेगा। प्रत्येक में 222 बेड की क्षमता होगी।
मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम होगा शुरू
बैठक में यह भी फैसला लिया कि पहले से बंद पड़ा मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम अब फिर से शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के लिए 277 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि स्वीकृत की गई है। इसमें सफाई उपकरण, मशीनें और तकनीकी संसाधनों की खरीद की जाएगी। यह योजना स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने के लिए सहायक होगी।
अद्वैत लोक परियोजना को मिली हरी झंडी
ओंकारेश्वर में बन रहे ‘अद्वैत लोक’ यानी आदि शंकराचार्य संग्रहालय के लिए 2195 करोड़ 54 लाख ़ की राशि स्वीकृत की गई। यह प्रोजेक्ट धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म को बढ़ावा देगा। इसे प्रदेश के वैचारिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
सतना, दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में 31 मई को भोपाल में महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन आयोजित होगा। महा सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी इंदौर मेट्रो के पहले चरण के साथ सतना एवं दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।