तुर्की की कंपनी को मेट्रो रेल के ठेका, जांच के दिए निर्देश
0
भोपाल। तुर्की की कंपनी को इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल के ठेका दिए जाने के मामला तूल पकड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है सरकार को इस मामले में तत्काल निर्णय लेना चाहिए और जनता की पहली जरुरत ये है कि भोपाल और इंदौर को मेट्रो कितनी जल्दी मिले। हालांकि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस ठेके के मामले में अधिकारियों को जांच के निर्देश दे चुके हैं।
तुर्की की जिस असिस गार्ड कंपनी के ड्रोन से पाकिस्तान से भारत पर हमला हुआ। मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में मेट्रो का ठेका भी उसी कंपनी के पास है। हालांकि कंपनी से जुड़ी ये सच्चाई सामने आने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर सार्वजनिक रुप से कहा कि “इस मामले में उन्होंने जांच के निर्देश अधिकारयों के दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अगर इस कंपनी का भारत विरोधी किसी भी गतिविधि में संलिप्तता सामने आती है, तो इस कंपनी को बैन कर दिया जाएगा।
इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि “मध्य प्रदेश में अगर कोई ठेका दिया गया है, तो मोहन सरकार ने विचार करके ही दिया है। असल में ये गुरु चेला का संघर्ष है। चेला अब गुरु बन गया है तो कैलाश जी दांव नहीं लगा पा रहे हैं। सिंघार ने कहा कि अगर कोई इस तरह की कंपनी इसमें शामिल है, तो सरकार को इस संबंध में तत्काल निर्णय लेना चाहिए। सबसे बड़ी जरुरत है कि भोपाल और इंदौर को जल्द से जल्द मेट्रो मिले।