पार्टी की ताकत ईमानदार, संघर्शशील कार्यकर्ता : सुफियान
0
भोपाल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुफियान अली कुरैशी आज राजधानी पहुंचें। कुरैशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “समाजवादी पार्टी की ताकत इसके सच्चे, ईमानदार और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। जब तक हमारा संगठन ज़मीनी स्तर पर मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी राजनीतिक बदलाव संभव नहीं है। हमें जन-जन तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाना है।“
समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों पर असफल रही है और समाजवादी पार्टी अब एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है। सभा के उपरांत पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कृ जिसमें राष्ट्रीय सचिव सुफियान अली कुरैशी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव तथा कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे। राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा मंत्री विजय शाह की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है। पार्टी का कहना है कि इन दोनों नेताओं से संबंधित विषयों पर शासन मौन क्यों है, यह जनता जानना चाहती है।