तबादले की आवेदन की शुरू नहीं हुई प्रक्रिया
0
भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा 1 मई से तबादलों से प्रतिबंध हटाने के साथ स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने सबसे पहले स्थानांतरण नीति बनाई है पर दस दिन बीतने के बाद अब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो पाई है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपना पोर्टल तैयार कर लिया है, जिसमें 13 मई से आवेदन मांगे गए हैं। इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग ने भी शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन करने का आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि मोहन सरकार ने तबादला नीति को कैबिनेट से मंजूर किए जाने के बाद निर्देश दिए थे कि विभाग चाहें तो तबादलों के लिए अपनी अलग नीति बना सकते हैं, लेकिन स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा ने ही अब तक अपनी पॉलिसी तय की है।