पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
0
पुलिस ने निकाला जुलूस
भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात एक प्रधान आरक्षक के साथ शराब के नशे में मारपीट करने वाले तीन मुख्य आरोपियों को जीआरपी भोपाल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। घटना के बाद पुलिस ने मामले में सांप्रदायिक उकसावे की कोशिश और सरकारी कर्मचारी पर हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है।
घटना 26-27 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे की है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पार्किंग में एक काली स्कॉर्पियो कार में तीन युवक और एक महिला शराब पीते पाए गए। मौके पर मौजूद ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक नजर दौलत खान ने जब उन्हें टोका, तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उन पर हमला कर दिया और वर्दी तक फाड़ डाली। घटना के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर तीन में से दो आरोपी और महिला फरार हो गए, जबकि एक आरोपी जितेंद्र यादव को पुलिस ने तत्काल पकड़कर थाने भेज दिया। बाद में घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। आज मंगलवार को सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त काली स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस हबीबगंज इलाके में निकाला।