मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगा तीन दिन में जवाब
0
छात्राओं से बलात्कार मामले में आयोग ने भेजा नोटिस
भोपाल। राजधानी में कॉलेज छात्राओं से बलात्कार मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर को नोटिस थमा दिया है। मानवाधिकार आयोग ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर 3 हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है।
राजधानी भोपाल कॉलेज की छात्राओं के साथ बलात्कार के आरोपियों फरहान, साहिल, साद और सय्यद अली की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान वकीलों ने आरोपियों का न सिर्फ विरोध किया, बल्कि एक आरोपी की पिटाई भी कर दी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर भोपाल में कॉलेज की लड़कियों के साथ बलात्कार-ब्लैकमेल और कथित धर्मांतरण के आरोप हैं। इनमें से किसी ने कॉलेज में दोस्ती के नाम पर दगा दिया, तो कोई डांस क्लास के बहाने ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि, ये लड़के पहले एक छात्रा को गिरफ्त में लेते, बलात्कार करते, वीडियो बनाते, फिर ब्लैकमेल करके उसी छात्रा से उसकी सहेलियों को बुलवाया करते थे। आरोपियों के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो जब्त किए गए हैं, जिनमें वे दुष्कर्म करते और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए नज़र आए हैं।
भोपाल कॉलेज छात्रों के साथ रेप और ब्लैकमेल के मामलों पर डीसीपी जोन-2 भोपाल संजय अग्रवाल ने बताया था कि, शहर के तीन थानों में 3 पीड़िताओं के द्वारा तीन एफआईआर दायर की गई हैं। तीनों मामलों में कुल 7 आरोपी हैं जिनमें से 4 आरोपी गिरफ़्तार कर लिए गए हैं। 2 आरोपियों की तलाश जारी है। एक आरोपी ने पहले ही किसी कारण से आत्महत्या कर ली थी। तीनों मामलों में अलग-अलग एसआईटी बनाई गई हैं। हर पहलू की जांच हो रही है। जांच में ये बात सामने आ रही है कि ये उन लड़कियों का ग्रुप बनाते थे जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं और जिसको ये अपने साथ रख सकते हैं और अपने लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। पीड़िताओं के द्वारा ऐसे बयान दिए गए हैं कि कुछ ऐसी चीजें उनके (अपराधियों) द्वारा बोली गई, कुछ ऐसी चीजें की गई जिससे मध्य प्रदेश का धार्मिक स्वतंत्र अधिनियम लागू होता है और उसकी धाराएं इसमें लगाई गई हैं।