हिन्दू छात्राओं से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस
0
हिन्दू संगठनों ने कहा आरोपियों को जनता के हवाले किया जाए
भोपाल। राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज में हिंदू छात्राओं से दोस्ती कर दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान, साद उर्फ शमशुद्दीन और साहिल का बागसेवनिया पुलिस ने सोमवार को जुलूस निकाला। आरोपियों के मेडिकल कराया गया। दौरान संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर आरोपियों को जनता के हवाले करने की मांग की।
राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग मामले के मुख्य आरोपी फरहान खान, उसके साथी आरोपी साद उर्फ शमशुद्दीन और साहिल का सोमवार को बागसेवनिया पुलिस ने जुलूस निकाला। जुलूस निकालने के बाद पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करने से पहले जय प्रकाश चिकित्सालय मेडिकल कराने लेकर पहुंची। अस्पताल में पहले से मौजूद संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों को जनता के हवाले किए जाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन और समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। संस्कृति बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि समाज की मांग है कि भोली-भाली हिंदू बेटियों को दोस्ती के नाम पर संपर्क कर दरिंदगी करने वाले सभी आरोपियों को जनता के हवाले किया जाए। पुलिस किसी तरह आरोपियों को अस्पताल के अंदर लेकर पहुंची और वहां मेडिकल कराया। पुलिस ने पीड़ित और आरेपी अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए भारी सुरक्षा के बीचं लेकर अदालत पहुंची। जहां से आरोपियों को रिमांड पर लिया गया।