27 फीसदी आरक्षण की लड़ाई लड़ेगा मीणा समाज
0
भोपाल। मीणा समाज शक्ति संगठन ने अपनी प्रदेश स्तरीय बैठक की। बैठक में निर्णय लिया कि पिछड़े वर्ग के छात्रों के सेंट्रल कास्ट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 5 साल की कराई जाएगी। अभी इसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 साल की हैं।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्याम मीणा और प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल ने यह प्रस्ताव रखा है। संगठन अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा, आंदोलन और प्रदर्शन भी करेगा। महामंत्री माखन मीणा ने बताया कि 1 मई से प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें सामान्य और सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम रावत ने कहा कि जून और जुलाई माह में संगठन की कार्यकारिणी का गठन होगा। इस साल प्रदेश स्तरीय प्रैक्टिस सेशन गांधी सागर डेम पर आयोजित किया जाएगा। मीणा समाज मध्य प्रदेश के पिछड़े वर्ग में शामिल है। इसलिए समाज 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की लड़ाई भी लड़ेगा। संगठन विस्तार के लिए प्रदेश को चार प्रांतों में बांटा गया है। मध्य भारत, मालवांचल, नर्मदांचल और चंबल प्रांत बनाए गए हैं। इससे संगठन का विस्तार और प्रवास कार्य में सुविधा होगी।