लव जिहाद के जरिए लड़कियों को फंसाया, गिरोह बनाकर किया बलात्कार
धर्म विशेश के लड़कों ने लड़कियों की जिंदगी से खेला घिनौना खेल
भोपाल। राजधानी भोपाल में पहलगाम आतंकी घटना की तरह धर्म देखकर बलात्कार का मामला सामने आया है। मामले के तीन आरोपियों फरहान खान, साहिल खान और अली खान में से दो फरहान और साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा है।
दरअसल जिस तरह से पहलगाम में धर्म देखकर गोली मारी गई उसी तरह भोपाल में धर्म देखकर कर बलात्कार किया गया है। धर्म देखकर दोस्ती की इसके बाद तीन युवतियों से बलात्कार किया गया। फरहान खान, साहिल खान और अली खान ने पहले नाम बदलकर दोस्ती की थी। फरहान और साहिल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने पॉक्सो, रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के तहत मामला दर्ज किया है।
वीडियो वायरल करने की धमकी
बीते 18 अप्रैल को बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा ने बागसेवनिया थाने में शिकायत की थी। द केरला स्टोरी फिल्म की तर्ज पर धार्मिक प्रताड़ना के साथ बलात्कार के वीडियो बने। तीनों छात्राएं एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। मामलें में एसआईटी भी गठित की है। आरोपी युवकों के मोबाइल से कॉलेज की कई छात्राओं के नंबर भी मिले है। पुलिस को आशंका है उनका भी शारीरिक शोषण हुआ होगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों न सिर्फ छात्राओं का शोषण कर रहे थे बल्कि हजारों रुपए भी ऐंठे है।
1992 में अजमेर में हुई थी इस तरह की घटना
दावा इस बात का किया जा रहा है कि यह तरीका 1992 के अजमेर में हुए बलात्कार कांड से हूबहू मिलता-जुलता है। राजस्थान के अजमेर में 1992 में एक मुस्लिम गिरोह ने एक बड़े कॉलेज की हिंदू छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें खींच लीं थी। इसके बाद ब्लैकमेलिंग के जरिए उसकी सहेलियों को भी निशाना बनाया गया। दावा है कि अजमेर कांड से ज्यादा लड़कियां शिकार बनी थीं। उस मामले ने देश भर में सनसनी मचा दी थी और कड़ी कानूनी कार्रवाई हुई थी।
