अस्तपालों में आग से बचाव के तरीके बताए अधिकारियों, कर्मचारियों को
0
भोपाल। अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए फायर सेफ्टी सप्ताह का आयोजन जिले की समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में किया जा रहा है। सप्ताह के पहले दिन 21 अप्रैल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल के अधिकारियों और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी पर हैंड्सऑन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आग से बचाव के तरीकों, इलेक्ट्रिकल फायर सेफ्टी, आकस्मिक स्थितियों में निकासी के तरीकों पर जानकारी दी गई।
21 से 26 अप्रैल तक संचालित ये सप्ताह मनाया जा रहा है। ग्रीष्मकाल में तापमान के बढ़ने तथा एयर कंडीशनर, कूलर इत्यादि उपकरणों के अधिक उपयोग के कारण विद्युत प्रणाली पर अत्यधिक भार पड़ता है। इस कारण से अग्नि दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रावधानों की निगरानी के संबंध में तैयारियों को लेकर फायर सेफ्टी सप्ताह के दौरान उच्च विद्युत भार वाले चिकित्सकीय एवं अन्य उपकरणों के रखरखाव, गहन चिकित्सा इकाई, नवजात शिशु देखभाल इकाई, ऑपरेशन थिएटर आदि ऑक्सीजन समृद्ध वातावरण में अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा मानकों के पालन, फायर रिस्पांस प्लान्स की उपलब्धता, ज्वलनशील सामग्रियों का उचित संधारण एवं निपटान की परख की जा रही है। बिस्तरीय क्षमता के अनुरूप फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, अग्नि सूचक तथा अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता के साथ-साथ उन्हें संचालित करने के लिए यूजर मैन्युअल की उपलब्धता, फायर रिस्पांस प्लान, अस्पताल कर्मचारियों एवं चिकित्सकों को अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थिति में उपकरणों के उपयोग तथा कोड रेड ऑल क्लियर के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के पालन के लिए उन्मुखीकरण किया जा रहा है।