जनता को मिले बिना परेशानी के सरकारी योजनाओं का लाभ
0
अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश
भोपाल। जनता को लोक सेवा प्रदाय की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाये जिससे कि उन्हें बिना किसी परेशानी के समय से शासकीय योजनाओं का लाभ मिल पाये और उनके कार्य आसान हों। विभिन्न शासकीय योजनाओं में विभागों को दिए गए लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण किया जाये। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में सतत समन्वय रखें और उनके माध्यम से प्राप्त जनता के आवेदनों का त्वरित एवं समाधानपूर्ण् निराकरण किया जाये ।
अपर मुख्य सचिव एवं भोपाल संभाग के प्रभारी सचिव मोहम्मद सुलेमान ने आज संभागायुक्त कार्यालय भोपाल के सभाकक्ष में सम्पन्न संभागीय समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव सुलेमान ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए की गई मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाये। नगर निगम भोपाल जल स्त्रोतों में पर्यटन गतिविधि संचालित करने संबंधी कार्यवाही करे। विदिशा में कृषि उपज मंडी शिफ्टिंग एवं आमदपुर स्टेट हाईवे मार्ग उन्नयन, खिलचीपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, रायसेन में पशु चिकित्सा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, सांस्कृतिक सभागार निर्माण एवं रोप वे निर्माण आदि के संबंध में कार्यवाही की जाए। अपर मुख्य सचिव ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्श अभियान के संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए। योजना के अंतर्गत संभाग के कुल 277 ग्रामों का चयन किया गया, जिनमें भोपाल का एक, सीहोर के 80, विदिशा के 86, राजगढ़ के 18 तथा रायसेन 92 ग्राम शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत ऐसे गांवों को सम्मिलित किया गया है, जिनकी आबादी 500 या अधिक है तथा जिनमें 50 प्रतिशत या अधिक जनजातीय वर्ग निवास करता है। अभियान का उद्धेश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े जनजातीय समूहों को सशक्त बनाने के लिए गांवों का सर्वांगीण विकास है इसमें आवास, रोड, ऊर्जा, स्किल डेव्हलपमेंट, होम स्टे प्रोजेक्ट, हॉस्टल, समग्र शिक्षा, आंगनवाड़ी, वनाधिकार तथा विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाएं आदि शामिल हैं।