फिर लौटेगी ठंड, ठंडी हवाओं के चलते गिरेगा तापमान
0
भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में फिर से ठंड का असर दिखाई देगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आएगी और तेज ठंड का असर दिखाई देगा।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। शनिवार से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और एक बार फिर कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान बढ़ रहा है, जिसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां गुरुवार से ही ठंडी हवाओं का असर शुरू हो चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ने वाला है। इसके आगे बढ़ते तापमान में गिरावट होने लगेगी। तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली हवाओं का दौर भी शुरू हो जाएगा। शनिवार के दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। कोई खास चेतावनी तो जारी नहीं की गई है लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री के गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जनवरी का आखरी सप्ताह ठंड के चरम पर होता है और इस बार भी ऐसा ही होने के संकेत हैं। अगले 48 घंटे में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने हो सकता है। 25 जनवरी से ठंड का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है।