एप के जरिए आनलाइन प्लेटफार्म पर किसान बेच अपने उत्पाद
0
भोपाल। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि “एमपी फार्म गेट“ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है। यह किसानों को अपनी फसलों की बिक्री एवं बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है।
इस ऐप के माध्यम से किसान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पादों को आसानी से बेच सकते हैं। मंत्री कंषाना ने कहा है कि यह ऐप किसानों को उपज बेचने में सुरक्षित लेन-देन की सुविधा प्रदान करता है। यह ऐप एमपी स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और एनआईसी एमपी द्वारा विकसित किया गया है। गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है।
उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मिलेगी मान्यता
राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के तहत आगामी एक वर्ष में प्रदेश की सभी अधिसूचना 6 उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मान्यता प्रदान कराई जायेगी। नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलीब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) उर्वरक, मिट्टी, खाद्य पदार्थों, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि का परीक्षण करने वाली प्रयोगशालाओं को मान्यता प्रदान करता है। एनएबीएल यह सुनिश्चित करता है कि परीक्षण के परिणाम सटीक और विश्वसनीय हों।