मांगों को लेकर किसान करेंगे ट्रैक्टर तिरंगा परेड
0
भोपाल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन टिकेट द्वारा गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा परेड़ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर से संबंधित ग्रामीण बाजार में किया जाएगा।
प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर किसान संगठन सक्रिय हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत अब प्रदेश के किसान गणतंत्र दिवस पर एक बार फिर लंबित मांगों को लेकर टेक्टर मार्च निकालेंगे। प्रदेश में ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालयों पर भारतीय किसान यूनियन टिकेट के नेतृत्व में यह मार्च निकाला जाएगा। किसान यूनियन के प्रवक्ता विष्णु शर्मा ने बताया कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी कर ली है। अन्नदाताओं को गुमराह करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर यह ट्रैक्टर मार्च केवल एक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह किसानों की एकजुटता और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा कदम है। जिला अध्यक्ष जयराज सिंह राणा ने बताया कि सरकार ने किसानों से जो समझौते किए उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगें न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। देशभर से किसान अपने-अपने क्षेत्रों में इसी तरह के आंदोलन कर रहे हैं।
किसान संघ ने दी मंत्रालय घेरने की चेतावनी
भारतीय किसान संघ ने आगामी 5 फरवरी को भोपाल में एकदिवसीय धरना देने की चेतावनी दी है। ?इस धरने के बाद संगठन वल्लभ भवन का घेराव भी करेगा। इस आंदोलन का नाम “किसान अधिकार रैली एवं वल्लभ भवन घेराव” रखा गया है। किसानों की समस्याओं और प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए संघ ये आंदोलन करने जा रहा है। इस दौरान मध्य भारत प्रांत के सोलह जिले के किसान राजधानी में एक दिन के धरने पर बैठेंगे और फिर वल्लभ भवन का घेराव करेंगे। संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है, घोषणाएं करती है उनकी बात नहीं सुन रही है और यही वजह है कि वो इस आंदोलन के लिए मजबूर हो गए है।