घोषणा के ढ़ाई माह बाद भी नहीं मिली एरियर की पहली किस्त
0
भोपाल। प्रदेश के 7.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा के ढाई महीने बाद भी एरियर की पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। राज्य सरकार ने 28 अक्टूबर 2024 को कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए देने की घोषणा की थी, जिसमें जनवरी से सितंबर 2024 तक के 9 माह का एरियर देने का प्रावधान था।
आदेश के अनुसार, दिसंबर 2024 में पहली किस्त और जनवरी से मार्च 2025 तक अन्य तीन किस्तें दी जानी थीं। लेकिन कोषालय की वेबसाइट में तकनीकी समस्या के चलते दिसंबर 2024 में एरियर की पहली किस्त नहीं मिल सकी। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों ने एरियर की किस्त न मिलने को गंभीर लापरवाही बताया है और सरकार से दिसंबर और जनवरी की किस्त एक साथ देने की मांग की है। अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों को दो माह का पांच हजार से पचास हजार रुपए तक का एरियर मिलेगा। तिवारी ने कहा कि जनवरी 2024 में चार प्रतिशत डीए मिलना था, जिसे सरकार ने 9 महीने बाद अक्टूबर 2024 से लागू किया। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि त्योहार से पहले ही डीए का एरियर दिया जाएगा, लेकिन वित्त विभाग ने आदेश का पालन नहीं किया।
तिवारी ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है, केंद्र सरकार ने जुलाई 2023 में चार प्रतिशत डीए दिया था, जो राज्य सरकार ने 14 मार्च 2024 को अपने कर्मचारियों को दिया। उसी समय एरियर की पहली किस्त दी जानी थी, जो नहीं दी गई। तिवारी ने कहा कि सरकार डीए देने में पहले ही देरी करती है और फिर एरियर भी समय पर नहीं देती।