कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है महंगाई भत्ते की एरियर की राशि
0
भोपाल। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के एरियर की राशि मिलने वाली है। सरकार ने सभी ट्रेजरी अफसरों को जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।
राजधानी भोपाल में गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन किया था। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। भोपाल जिला मोर्चा के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया था कि मोर्चा ने लगभग सभी वर्गों के कर्मचारियों की मांगों को शामिल किया है, जिनके समर्थन में कर्मचारी सड़कों पर उतरे। ये प्रदर्शन सरकार को चेतावनी देने के लिए किया गया था। कर्मचारी लंबे समय से बढ़े महंगाई भत्ते की एरियर की राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज थे। पिछले साल दिवाली से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया था। इसके बाद महंगाई भत्ते की राशि 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई। नई दरें जनवरी 2024 से लागू की गईं।
गौरतलब है कि सरकार के आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को चार समान किस्तों में जनवरी से सितंबर के एरियर की राशि का भुगतान होना था। ये एरियर दिसंबर 2024 और जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 में दिया जाना था। जो कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी हैं, उनके परिजन को एरियर की राशि एकमुश्त दी जानी थी।