पंद्रह हजार शिक्षकों को दिया उच्च पद का प्रभार
0
भोपाल। प्रदेश में शासकीय विद्यालयों में पदोन्नति के अभाव में रिक्त पदों पर विभाग द्वारा उच्च पद प्रभार की कार्यवाही करते हुए पदपूर्ति की गई है। इस वर्ष अप्रैल-2024 से अब तक विभाग के करीब 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार दिया गया है। उच्च पद प्रभार देने की कार्यवाही में स्कूल शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता रखी है।
उच्च पद प्रभार में विभाग द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से स्वैच्छिक रूप से शिक्षकों को शाला चयन का अवसर दिया गया और इसके बाद शिक्षकों द्वारा चयनित शाला मेरिट (वरिष्ठता) क्रम में आवंटित की गयी। इसके साथ ही शासकीय विद्यालयों में कार्यरत अतिशेष शिक्षकों की छात्र हित में आवश्यकता वाले स्कूलों के लिये ऑनलाइन काउंसलिंग की गई। इसके लिए 12 हजार 900 शासकीय शिक्षकों ने सहमति दी। उनसे मिली सहमति के आधार पर उनके द्वारा चयनित शासकीय विद्यालयों में पद-स्थापना की गई। विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों की चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर भर्ती प्रक्रिया से 3198 शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की है। सत्यापन के बाद पात्र शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी किये जा रहे हैं।