सरकारी स्कूल की छात्राओं ने किया हंगामा, शिक्षिका पर लगाए आरोप
0
जिला शिक्षा अधिकारी के मनाने पर हंगामा किया बंद
भोपाल। शिक्षक दिवस से एक दिन पहले यानी आज बुधवार राजधानी भोपाल में छात्राओं ने हंगामा कर दिया है। छात्राओं ने हंगामा करते हुए स्कूल में स्थित क्लास रूमों में तोड़फोड़ करने के साथ ही स्कूल के ऑफिस में भी तोड़फोड़ कर दी है। छात्राओं का हंगामा देख स्कूल में हड़कंप मच गया। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी के पहुंचने और उनके द्वारा दिए आश्वासन पर छात्राएं मान गई।
राजधानी भोपाल में स्थित सरोजिनी नायडू स्कूल का है, जहां छात्राओं ने जमकर हंगामा किया है। छात्राओं ने शिक्षिका वर्षा झा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह शिक्षक अपनी मनमानी कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि वर्षा झा नाम की शिक्षिका सजा के नाम पर छात्राओं को आए दिन कड़ी धूप में खड़ा कर देती हैं। इसके अलावा पानी भरवाना, झाडू लगवाना और गंदगी साफ करवाती हैं, जिससे छात्राओं की तबीयत बिगड़ जाती है। शिक्षिका की इस मनमानी को लेकर कई बार स्कूल प्राचार्य को भी अवगत कराया, लेकिन शिकायत बेअसर साबित हुई। नतीजतन छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल में हंगामा कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल में जमकर तोड़ फोड़ की है, खिड़कियों के कांच तोड़ने के साथ ही ऑफिस में भी तोड़ फोड़ किया। एक दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें आनन फानन में एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्राओं को भरोसे में लेते हुए व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद छात्राएं अपनी कक्षाओं में वापस लौटी।