महावीर जयंती अवकाश में बदलाव का अधिकार कलेक्टरों को
भोपाल। महावीर जयंती के सरकारी अवकाश को लेकर बने भ्रम के बीच मध्यप्रदेश शासन ने स्पष्ट आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की 29 मार्च की अधिसूचना के अनुसार, पहले 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। जिलों को तारीख बदलने की अनुमति सामाजिक संगठनों से मिले ज्ञापनों के बाद शासन ने कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 31 मार्च की जगह 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित करने की अनुमति दी है। जहां 31 मार्च को उत्सव, वहां वही अवकाश सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में महावीर जयंती 31 मार्च को ही मनाई जा रही है, वहां पूर्व घोषित अवकाश ही लागू रहेगा और अलग आदेश की आवश्यकता नहीं होगी। भोपाल में 30 मार्च को रहेगा अवकाश भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किया है।
गौरतलब है कि कुछ विधायकों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा था। इनमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के एमएलए शामिल थे। पत्र में मांग की गई थी कि, 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित किया जाए। कुछ सुझाव अवकाश को 31 मार्च को रखने के पक्ष में भी थे। इस सब के बाद वरिष्ठ अधिकारी मंथन कर रहे थे।
