ढ़ाई हजार से ज्यादा सिलेंडर किए जब्त, नौ के खिलाफ एफआईआर
भोपाल। प्रदेश में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में अब तक 2046 स्थानों पर जांच की गई औऱ 2888 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए तथा 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में एलपीजी पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल का भंडार भी पर्याप्त है। जिससे सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है। प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 2046 स्थानों पर जांच की गई औऱ 2888 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए तथा 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश के एलपीजी के बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं। प्रदेश में आज की स्थिति में सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी ऑयल कंपनियों के पास रोजाना नया स्टॉक पहुँच रहा है। इससे आने वाले दिनों की मांग को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
